भरत पुर

बयाना विधायक डॉ. रितु बनावत ने विधानसभा में उठाई रूपबास में कोर्ट खोलने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर। बयाना विधायक डॉ. रितु बनावत ने आज विधानसभा में नियम एवं प्रक्रिया 295 के तहत रूपबास मुख्यालय पर एसीजेएम एवं एडीजे न्यायालय खोलने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन को सस्ता और सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

डॉ. रितु बनावत ने सदन में बताया कि रूपबास कस्बा बयाना से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित है, जिससे क्षेत्र के लोगों को न्यायिक कार्यों के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। आवागमन के सीमित साधनों के कारण आम नागरिकों को समय और धन दोनों की अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ती है।

विधायक ने कहा कि रूपबास क्षेत्र में एसीजेएम और एडीजे कोर्ट की स्थापना अत्यंत आवश्यक है, जिससे स्थानीय लोगों को अपने ही क्षेत्र में त्वरित और सस्ता न्याय मिल सके। यह मांग लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि सदन और राज्य सरकार इस जनहित से जुड़े मुद्दे पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button