मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय नावाडीह में “बाल संसद” का किया गया पुनर्गठन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय नावाडीह में विद्यालय में बच्चों की सक्रीय भागीदारी, लोकतान्त्रिक प्रणाली की समझ और नेतृत्व विकास तथा विद्यालय क्रियान्वयन पर नई सोच विकसित करने हेतू बाल संसद का पुनर्गठन सोमवार को किया गया । जिसमें प्यासी कुमारी को प्रधानमंत्री, नगमा प्रवीण को स्वास्थ्य मंत्री,चांदनी कुमारी को सुरक्षा सह न्याय मंत्री, खुशी कुमारी को पोषण मंत्री, आरती कुमारी को उपस्थिति मंत्री , भूसरा खातून को शिक्षा मंत्री , पायल कुमारी को कौशल विकास मंत्री, भूमिका कुमारी को पर्यावरण मंत्री, मरियम खातून को खेलकूद सह संस्कृति मंत्री, मनीषा कुमारी को संचार सह संपर्क मंत्री चुना गया । चुनाव के बाद विद्यालय प्रभारी प्राचार्य राजीव रंजन तिवारी ने सभी बाल सांसदों और मंत्रियों को “बाल सांसद” के कार्य और दायित्व की जानकारी दी तथा विद्यालय संचालन में उनकी भूमिका के बारे में बताए। सहायक शिक्षक ललन कुमार दास के द्वारा सभी को कार्य और दायित्व का शपथ दिलाया गया । इस अवसर पर प्रवीण कुमार रजवार, आनंद महतो, उपेन्द्र कुमार, प्रमोद शुक्ला, प्रवीण कुमार, संगीता कुमारी, श्वेता, विकास कुमार, अंजली सिंह, पूनम कुमारी, लक्ष्मण ठाकुर, संतोष कुमार, चंद्र भूषण श्रीवास्तव, राजा बाबु, संदीप वर्मा, ईमरान अंसारी, दीपक कौशल, रूपेश कुमार, राज कुमार महतो, पूजा कुमारी, देवेन्द्र कुमार आदि शिक्षक एवं शिक्षिका मौजूद रहें।




