ललितपुर
शिक्षामित्रों की मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
हेमलता कुशवाहा को स्वीकृत की आर्थिक सहायता
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक/शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने एक ज्ञापन डीएम सत्यप्रकाश को सौंपा। बताया कि बीएलओ शिक्षामित्र हेमलता कुशवाहा का एम्स हॉस्पिटल भोपाल में ब्रेन हेमरेज का आपरेशन हुआ है। जिन्हें तत्काल धनराशि स्वीकृत कराई गई। इसके बाद शिक्षा मित्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया। ज्ञापन में कहा गया कि शिक्षा मित्रों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। इसी स्थिति में प्रदेश के समस्त शिक्षामित्रों के आयुष्मान कार्ड बनाया जाये। स्थानांतरण समायोजन प्रक्रिया प्रारंभ की गई, जिसमें महिला एवं दिव्यांग शिक्षा मित्रों को नगर क्षेत्र के विद्यालयों में स्थानांतरित किया जाए। मंहगाई को देखते हुए शिक्षा मित्रों के मानदेय में वृद्धि की जाए। जिलाधिकारी ने तुरंत चेक दिलवाए जाने के लिए एडीएम को निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि अति शीघ्र प्रदेश स्तर की मांगो का ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेज दिया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष भगवत सिंह, बृजेश टोंटे, अशोक परिहार, राजेंद्र पस्तोर, आशा, अशोक शर्मा, मालती, हरिओम राजपूत, रेखा मिश्रा आदि उपस्थित थे।



