मध्य प्रदेश
बमीठा शांति नगर में सूने घर में चोरी, शादी के जेवरात और नकदी ले गए चोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
छतरपुर जिले के बमीठा मे शांति नगर कॉलोनी में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया पीड़ित प्यारेलाल रैकवार ने बताया कि उनका पूरा परिवार लगभग 10 दिन पहले मजदूरी करने बाहर गया हुआ था। घर के सभी कमरों में ताले लगे हुए थे कुछ समय पहले ही उनके बेटे की शादी हुई थी। बहू की सोने की झुमकी, चांदी की बिछिया और 23 हजार रुपये नकद गोदरेज की अलमारी में रखे हुए थे परिवार जब वापस लौटा तो घर के सभी ताले टूटे पड़े थे और गोदरेज का सामान बिखरा हुआ था। सभी जेवरात और नकदी गायब थी घटना की सूचना बमीठा पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।



