मथुरा

हरी मिर्च ले जा रहे मिनी ट्रक का टायर फटा, पीछे से कार ने मारी टक्कर

आठ लोग घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा :  बलदेव थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर गांव हथौड़ा के समीप  माइल स्टोन 127 पर रात 3 बजे मिनी ट्रक का टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चालक घायल हो गया। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही कार मिनी ट्रक में घुस गई। कार में सवार छह लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। चालक मनोज कुमार ने बताया कि मेरठ से  हरी मिर्ची भरकर आगरा जा रहे थे। मिनी ट्रक चलते समय टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। चालक परिचालक दोनों घायल हो गए। पीछे से आ रही कार ट्रक में टकरा गई। हादसे में कार मान सिंह पुत्र कालीचरण निवासी फतेहाबाद आगरा, विनोद पुत्र सुरेश फतेहाबाद आगरा, रोशनी पत्नी विंदुराम, सुनील पुत्र भंवर सिंह आगरा, प्रमोद पुत्र पिंटू पिनाहट आगरा, हीरालाल पुत्र भीकाराम आगरा घायल हो गए। सीओ संजीव राय व थानाध्यक्ष रंजना सचान ने बताया टायर फटने से मिनी ट्रक पलट गया है, जिसमें पीछे से आ रही कार टकरा गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button