रामपुर शाहबाद
भीमआर्मी जिलाअध्यक्ष सुनील सागर रामपुर को व्हाट्सएप द्वारा मिली धमकी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
रामपुर शाहबाद। भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष सुनील सागर को उनके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप द्वारा एक अनजान नंबर से धमकी मिली है तथा संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बारे में भी अशोभनीय टिप्पणी की गई है तथा जाती संबंधित शब्द भी इस्तेमाल किए गए हैं जिससे संगठन में रोष है इसी को लेकर भीम आर्मी जिला अध्यक्ष सुनील सागर ने संबंधित थाना प्रभारी को एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है और धमकी व अशोभनीय टिप्पणी करने वाले व्यक्ति को जल्द से जल्द पड़कर कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की है, जिससे कोई अनहोनी न हो सके

