रामपुर शाहबाद
राणा शुगर मिल ने 27 नवंबर तक का 31करोड से अधिक का किया भुगतान किसानों के खिले चेहरे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। राणा शुगर मिल करीमगंज का पेराई सत्र 2025_26. 10 नवंबर को आरंभ हुआ था, लेकिन गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ना 8 नवंबर से लिया गया था, वर्तमान पेराई सत्र 2025 _26 का भुगतान राणा शुगर मिल ने शुक्रवार को 20 नवंबर से 27 नवंबर तक का 13 करोड़ 18 लाख 47 हजार का भुगतान किया गया।अब तक यानी पेराई सत्र आरंभ होने से 27 नवंबर तक का 31 करोड़ 87 लाख 15 हजार का वर्तमान पेराई सत्र का भुगतान कर दिया गया है। इससे मिल क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई, राणा शुगर मिल के उपाध्यक्ष अमर शर्मा एवं महाप्रबंधक गन्ना विकास ख़ेवाल ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान पेराई सत्र में सरकार की 14 दिनों के भुगतान की नीति का पालन मिल के द्वारा पूर्ण रूप से किया जाएगा, उन्होंने क्षेत्र के किसानों को आश्वासन दिया है कि वर्तमान पेराई सत्र में भुगतान की कोई परेशानी नहीं होगी उन्होंने किसानों से यह भी अपील की है कि वह अपना गन्ना ओने पौने दामों में कोल्हू पर न बेचे मिल क्षेत्र के किसानों को भरपूर इंडेंट दिया जा रहा है।

