बीमारी से पीड़ित बच्चों के लिए संजीवनी बना आरबीएसके

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत अमेठी में गंभीर रूप से बीमार बच्चों को तलाश कर उनका मुफ्त इलाज किया जा रहा है। कई स्वास्थ्य टीमें रोजाना आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में जाकर बच्चों की स्क्रीनिंग कर रही हैं। सोमवार को रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर अमेठी में 1500 बच्चों को एनीमिया के बारे में जानकारी दी गई। 62 लड़कों और 71 लड़कियों का टेस्ट हुआ।
डॉ उमेश सिंह ने बताया कि सिर से लेकर पैर तक पाई जाने वाली सभी बीमारियों की जांच की जा रही है। खासतौर पर एनीमिया को भी जांचा जा रहा है। इसमें जो भी बच्चे किसी बीमारी से ग्रसित निकल रहे हैं । उन्हें उपचार के लिए अस्पताल रेफर किया जा रहा है। जहां पर उनकी बीमारी का मुफ्त इलाज किया जाएगा। ऐसे बच्चों के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगाई गई है।
जो कि रेफर बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर चेक करेंगे और उनका इलाज करेंगे। इसमें यदि कोई बच्चा गंभीर बीमारी से निकलता है। तो उसे इलाज के लिए जिला या जिले से बाहर भी जाना पड़ता है तो वहां पर भी उसका इलाज मुफ्त में होगा।

