सिंगरौली

एनसीएल के प्रबंधक (मानव संसाधन)  पाणि पंकज पांडेय को मिला साहित्य अकादमी, हरिकृष्ण देवसरे प्रादेशिक पुरस्कार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के लिए गर्व का विषय है कि मुख्यालय के औद्योगिक संबंध विभाग में बतौर प्रबंधक (मानव संसाधन) पदस्थ  पाणि पंकज पांडेय को उनकी साहित्यिक कृति ‘बाल रामायण’ के लिए मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद, साहित्य अकादमी द्वारा ‘हरिकृष्ण देवसरे प्रादेशिक पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान उन्हें गत सोमवार को भोपाल में आयोजित अलंकरण समारोह में बाल साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं अभिनव योगदान हेतु प्रदान किया गया है। उनकी रचना ‘बाल रामायण’ पाठकों को सरल एवं प्रेरणादायी शैली में भारतीय संस्कृति और आदर्शों से परिचित कराती है। इस कृति को समीक्षकों एवं साहित्य जगत के विद्वानों ने भी व्यापक सराहना दी है।
इस अवसर पर एनसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक  बी साईराम, निदेशक (मानव संसाधन)  मनीष कुमार, निदेशक (वित्त)  रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी)  सुनील प्रसाद सिंह ने  पांडेय को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एनसीएल सदैव साहित्य, कला और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति प्रतिबद्ध रहा है। पांडेय की उपलब्धि इस प्रतिबद्धता को और सशक्त करती है तथा कंपनी की गौरवमयी परंपरा में एक नया अध्याय जोड़ती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button