गोड्डा

ऐतिहासिक दिन, पोड़ैयाहाट के विकास में नया स्वर्णिम अध्याय

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पोड़ैयाहाट ( गोड्डा): पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र में 109 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली रघुनाथपुर-मुर्गाबनी सड़क से जुड़ी 4-लेन लिंक सड़क का भूमिपूजन विधायक एवं CLP लीडर  प्रदीप यादव जी के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। यह सड़क विशेष रूप से स्पेशल इंजीनियरिंग कॉलेज को मुख्य PWD सड़क से जोड़ेगी, जिससे क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रदीप यादव जी ने कहा:
> “मेरा सपना है कि गोड्डा को शीघ्र मेडिकल कॉलेज की सौगात मिले। इसके लिए मैं निरंतर प्रयासरत हूं।”
उन्होंने आगे बताया कि गोड्डा में महिलाओं के लिए पथरा चौक के समीप एक विशेष महिला कॉलेज की स्थापना की योजना तेजी से आगे बढ़ रही है, ताकि बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर न जाना पड़े।
प्रदीप यादव ने शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा:
> “शिक्षा से मेरा गहरा लगाव है। मेरे पिता शिक्षक थे। शिक्षा मंत्री के रूप में मैंने झारखंड में 2 बीएड कॉलेजों को 24 तक विस्तारित किया। गोड्डा में होमियोपैथी कॉलेज, कृषि कॉलेज, डेयरी कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज, मॉडल कॉलेज सुगबथान, और गुम्मा में टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के पुनर्जनन जैसे कदमों से शिक्षा को प्राथमिकता दी।”
उन्होंने बताया कि पोड़ैयाहाट के नवनिर्मित इंजीनियरिंग कॉलेज में इस सत्र से तीन नए ब्रांच में पढ़ाई शुरू होगी, जिसका उद्घाटन और नामांकन प्रक्रिया शीघ्र शुरू होने वाली है। साथ ही, होमियोपैथी और बीएड कॉलेज की उपेक्षा के कारण उनकी स्थिति चिंताजनक है, लेकिन इसके सुधार के लिए वे प्रयासरत हैं।
गोड्डा कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने कहा:
> “कुछ लोग इस कार्य में बाधा डाल रहे हैं, लेकिन मैं अपने संकल्प के साथ इस क्षेत्र को शिक्षा का हब बनाने के लिए कटिबद्ध हूं, ताकि भविष्य की लड़ाई कलम से लड़ी जाए।”
यह आयोजन पोड़ैयाहाट के विकास में मील का पत्थर साबित होगा, जो शिक्षा और बुनियादी ढांचे के लिए मजबूत नींव रखेगा।
मौके पर  विभागीय पदाधिकारी, डॉ. अजित कुमार महात्मा, जीप सदस्य चुंडा मरांडी, अजय शर्मा, अरुण साह, उप प्रमुख सुमन भगत, बोलबम मण्डल, हरेकृष्ण मण्डल, चमकलाल मण्डल, अनिरुद्ध मण्डल, मोहम्मद नजमी, ,  गणेश पंडित, स्थानीय मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, और सैकड़ों समर्थक उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button