सिंगरौली
एनटीपीसी सिंगरौली में आयोजित हुआ नाट्य कार्यशाला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। एनटीपीसी सिंगरौली परियोजना एवं उ.प्र. संगीत एवं नाटक अकादमी, लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में महिलाओं एवं बच्चों के कला संवर्धन, व्यक्तित्व एवं प्रतिभा के विकास के लिए पूरे एक माह तक संचालित नाट्य कार्यशाला का समापन समारोह सोमवार को स्थानीय कर्मचारी विकास केंद्र ऑडिटोरियम एनटीपीसी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंत में जादू का सूट नामक नाट्य प्रस्तुति दी गयी। जिसके प्रतिभागियों ने सभी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजीव अकोटकर परियोजना प्रमुख ने कहा कि हमें खुशी है कि एनटीपीसी में इस प्रकार की रचनात्मक कार्यशाला का आयोजन कर हम अपने कर्मचारियों और उनके परिवारजनों को अभिव्यक्ति के नए माध्यम प्रदान कर पा रहे हैं, जिससे न केवल उनके भीतर छिपी प्रतिभा को सामने लाने का अवसर मिलेगा, बल्कि उनके आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामूहिक सहयोग की भावना को भी सशक्त किया जा सकेगा।



