गांगन नदी में डूबने से किशोर की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बिजनौर। नगीना क्षेत्र में गांगन नदी में नहाने गए एक 14 वर्षीय किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और युवक की नदी में गोताखोरों द्वारा कई घंटे की कड़ी मस्कत के बाद तलाश कर उसके शव को नदी से बरामद किया गया। परिजनों के आग्रह पर लिखा पढ़ी कर शव को परिजनों को सौंप दिया।
बुधवार की सुबह लगभग 10:बजे थाना क्षेत्र के ग्राम अलीपुर जट निवासी अनिल कुमार बाल्मीकि का 14 वर्षीय पुत्र आशीष गांव के पास ही बह रही गांगन नदी पर नहाने के लिए चला गया। पिछले तीन दिन से पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते सभी नदियां उफान पर हैं। गांगन नदी में पानी का बहाव बहुत तेज था। जब वह नहा रहा था तो पानी के बाहाव में बह गया। जैसे ही वह पानी मे डूबा तो वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने तुरंत गांव में इसकी सूचना दी गांव में सूचना मिलते ही मृतक के परिजन व अन्य ग्रामीण सैकड़ो की संख्या में नदी पर पहुंच गए और तुरन्त तहसील प्रशासन को सूचना दी जिसपर एस डी एम आशुतोष जैसवाल पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार चतुर्वेदी व थाना प्रभारी तेजपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। और गोताखोर बुलाकर उनकी की मदद से उसे नदी में खोजने लगे लगातार ढूंढते ढूंढते लगभग तीन-चार घंटे के बाद उसका शव कुछ दूरी पर झाड़ियां में फंसा मिला। ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से उसके शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए लेजाने की तैयारी की लेकिन ग्रामीण और मृतक के परिजन इस पर सहमत नहीं हुए।तो पुलिस ने वही पंचनामा भरकर परिजनों द्वारा लिखित लेने के बाद मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया।



