बरेली
इस बार रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में बहनों को तीन दिन मिलेगी मुफ्त यात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। इस बार रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज बसों में तीन दिन मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। आठ अगस्त की सुबह छह से 10 अगस्त की रात 12 बजे तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। उनको शून्य रुपये का टिकट जारी किया जाएगा। आदेश मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत और बदायूं डिपो में तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। कार्ययोजना बनाने के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने मंगलवार को चारों डिपो के अधिकारियों की बैठक बुलाई है।


