
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड (यूपी) – उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां दिल्ली-लखनऊ हाईवे एनएच-9 पर एक अधिवक्ता की तेज रफ्तार वैगनआर कार हाईवे पर खड़े ट्रक से भिड़ गई. हादसे में कार सवार अधिवक्ता की मौके पर ही मौत हो गई. घटना से जुड़ा सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि अधिवक्ता की कार खड़े ट्रक में जोरदार तरीके से जा घुसी. फिलहाल, पुलिस ने मृतक अधिवक्ता के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में जांच शुरू कर दी है । जानकारी के अनुसार , पिलखुवा थाना क्षेत्रान्तर्गत दिल्ली-लखनऊ हाईवे एनएच-9 पर शिवा ढ़ाबे के पास हाईवे किनारे एक ट्रक खड़ा हुआ था. तभी उसमें अचानक तेज रफ्तार वैगनआर कार जा घुसी. टक्इकर इतनी भीषण थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना पिलखुवा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मृतक कार सवार की शिनाख्त अधिवक्ता नरेश तौमर निवासी निजामपुर, हापुड़ के रूप में की. बताया जा रहा है कि अधिवक्ता अपनी वैगनआर कार से बुधवार की सुबह गाजियाबाद से हापुड़ की ओर जा रहे थे. तभी अचानक नींद की झपकी आ जाने की वजह से उनकी कार खड़े ट्रक में घुस गई. फिलहाल, पुलिस ने मृतक अधिवक्ता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं, अधिवक्ता की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।


