मुरादाबाद

गुरु पूर्णिमा पर भाजपा द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर के तत्वाधान  में महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला के नेतृत्व में क्लासिक बैंकट हॉल दिल्ली रोड पर गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के सद्गुरु, शिक्षा देने वाले गुरुओं आदि का स्वागत सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं  वक्ता के रूप में भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता रही।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता अल्पना रितेश गुप्ता एवं महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया । एवं वंदेमातरम गायन के उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता  कथावाचक धीरशांत दास अर्द्धमौनी एवं संचालन भाजपा महानगर उपाध्यक्ष विशाल त्यागी ने किया ।
कार्यक्रम  प्रस्तावना बोलते हुए महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि आज गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर हम गुरुजनों के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं गुरु वह दीपक हैं जो हमारे अंदर के अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर हमारे अंदर ज्ञान का दीपक प्रज्वलित करते हैं आज यह मंच समर्पित है उन सभी शक्तियों को गुरुओं को जो हमें सिर्फ शिक्षा ही नहीं देते बल्कि हमें जीने की राह भी दिखते हैं आज गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर इस मंच से गुरु जनों का स्वागत एवं सम्मान किया जा रहा है।
मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता अल्पना रितेश गुप्ता ने कहा कि हमारे माता-पिता ही हमारे लिए पूजनीय है हमें अपने माता-पिता की आज्ञा का पालन करना चाहिए हमारे माता-पिता ही हमारे लिए सच्चे गुरु होते हैं गुरु की कोई परिभाषा नहीं है हम समाज में जिनके कारण जो कुछ भी सीखते हैं वह हमारे गुरु होते हैं इतिहास में गुरुओं का क्या महत्व है यह हमें समझना चाहिए महर्षि वेद व्यास ने हमें अंधेरे को मिटाकर प्रकाश की ओर ले जाने का ज्ञान दिया हमें बताया कि किस तरह से हम गुरु से शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ सकते हैं हम सभी को प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए हमें अपने धर्म को
सर्वोपरणीय रखना चाहिए ।
समाजसेवी गुरदीप दुआ ने कहा कि आज  हम गुरुजनों के आशीर्वाद से गुरु पूर्णिमा के  अवसर पर एकत्रित हुए हैं हम सभी सर्वसमाज के लिए कार्य करते हैं
कथावाचक धीरशांत दास अर्द्धमौनी ने कहा कि जितने भी शासक होते हैं सब गुरुओं के आशीर्वाद से चलते हैं भाजपा ने इस संस्कृति और सिद्धांतों का प्रतिपादन किया उसका अनुसरण किया गुरुओं का सम्मान किया विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा देने वाले गुरुओं का सम्मान किया संसार को और समाज को संदेश दिया है कि गुरुओं का सम्मान करना ही हमारा चौमुखी विकास करता है बिना ज्ञान के विकास संभव नहीं है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, गुरप्रीत दुआ, कथावाचक धीरशांत दास अर्द्धमौनी, विशाल त्यागी के
कार्यक्रम संयोजक शशी किरण, कार्यक्रम सह संयोजक हरीश प्रजापति के अलावा
उप्र राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व चेयरमैन डा विशेष गुप्ता, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, निमित जायसवाल, धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, संजय शर्मा, कमल गुलाटी  , महानगर उपाध्यक्ष विशाल त्यागी दिनेश सिसोदिया हेमराज सैनी,अनुराग सिंह, अजय वर्मा सुनीता शर्मा, अभिषेक चौबे रजनी कांत जाटव, हरिओम सैनी दीक्षांत चौधरी, अतुल दुबे, वीरपाल सैनी मुकेश भारद्वाज डॉ राकेश जैसवाल, डॉ मदालसा शर्मा, ज्योति बंसल, पूर्णिमा खन्ना कपिल देव अभीषेक राठौर संजीव शर्मा सौरभ सक्सैना  अश्वनी शर्मा सुमित चौहान आदि शामिल रहे।
इन गुरुजनों का हुआ सम्मान :
विभिन्न प्रकार के शिक्षक गुरु एवं विभिन्न  खेल प्रतियोगिताएं शिक्षक गुरुओं का पटका,शाल पहनाकर एवं प्रस्तुति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें ऋतु नारंग, कथावाचक धीरशांत दास अर्द्धमौनी, ज्योतिषाचार्य पंडित सुरेंद्र शर्मा, देवराज सिंह चौहान, डॉ नवनीत गोस्वामी, नमन शास्त्री, पुष्पेंद्र कुमार, डॉ मीनू महरोत्रा, लकी वर्मा, योगेंद्र जी दया दास डा.वी के पांडे डा.आलोक पांडे, पंडित डा मुकुल शास्त्री, शोभित चौधरी, अविलेश पांडे, अमित वैश्य, चौहान, ओंकार सिंह, महावीर सिंह, राधेश्याम, पवन सिसोदिया, पंडित केशव जोशी, ज्योति बंसल, प्रीति कश्यप आदि।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button