जयपुर
सामाजिक सरोकार की भूमिका मे पत्रकारिता चौथा स्तंभ – यशोदानन्दन पुजारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सालासर – सालासर धाम से मनोज मिश्रा को सुजानगढ उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित किये जाने पर श्री हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष सत्य प्रकाश पुजारी,पूर्व अध्यक्ष यशोदानन्दन पुजारी,पूर्व उपाध्यक्ष मनोज पुजारी,मनीष पुजारी,विकास पुजारी,जीतमल शर्मा,दिनेश शर्मा द्वारा रविवार को मिश्रा का बालाजी का दुप्पटा एवं बालाजी महाराज की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया गया।
सामाजिक सरोकार व जन समस्याओं को मिडिया के माध्यम से शसक्त रूप से प्रस्तुत खबरों को लेकर मिश्रा को सम्मानित किया।


