बागपत

विहिप की दुर्गा वाहिनी आयाम ने बड़ौत थाने में मनाया रक्षाबंधन का पर्व

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बड़ौत/बागपत : दुर्गा वाहिनी की बहनों ने विभाग सह-संयोजिका अन्नू पंवार के नेतृत्व में एकत्र होकर बड़ौत कोतवाली में रक्षाबंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर दुर्गा वाहिनी की कई बहनें उपस्थित रहीं।

जैसा कि हमारे सनातन धर्म में रक्षाबंधन को भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक पर्व माना गया है, उसी भावना के अनुरूप सभी बहनें बड़ौत थाने पहुँचीं और कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चहल सहित अन्य पुलिसकर्मियों को राखी बाँधी।

इस अवसर पर अन्नू पंवार ने बताया कि –

“हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले के प्रत्येक थाने में बहनों द्वारा रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के कारण अपने घर और बहनों से दूर रहते हैं। ऐसे में हम उन्हें अपना भाई मानते हुए राखी बाँधती हैं और उन्हें सम्मान व स्नेह देती हैं।”

“आज सभी पुलिसकर्मियों ने न केवल राखी बंधवाई, बल्कि यह वचन भी दिया कि जिले में किसी भी बहन की सुरक्षा से जुड़ी कोई भी बात होगी, तो वे सदैव तत्पर रहेंगे।”

कार्यक्रम में जिला सह-संयोजिका शालू सहित अन्य बहनें भी उपस्थित रहीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button