मुरादाबाद

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली का भव्य आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। भोजपुर राजकीय महाविद्यालय भोजपुर मुरादाबाद में हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार करना एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को प्रकट करना था। इस प्रेरणादायक रैली का आयोजन महाविद्यालय कु मधु त्यागी एवं डॉक्टर अमित कुमार के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं निर्देशन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर नरेश कुमार ने की। रैली में महाविद्यालय के शिक्षकों, शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आसपास के क्षेत्रों में रैली निकाली, जिससे जनमानस में देशभक्ति की अलख जगाई गई। इस अवसर पर डॉ पूजा निरमानिया ने अपने संबोधन में कहा कि हर घर तिरंगा अभियान न केवल हमारे राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान का प्रतीक है, बल्कि यह हमें हमारे देश की गौरवमयी स्वतंत्रता संग्राम की याद भी दिलाता है। डॉक्टर अमित कुमार ने भी उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रध्वज का महत्व समझाया और युवाओं से इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button