मुरादाबाद
श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा सोमवार को नगर की सिंचाई विभाग कॉलोनी स्थित मनोकामना पूर्ण शिव मंदिर से श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। दोपहर में कलश यात्रा के पश्चात हवन कर श्रीमद् भागवत को विराजमान किया गया तत्पश्चात श्रीमद् भागवत कथा का प्रारंभ हुआ।पंडित ऋषिकेश शास्त्री नेबताया कि 17 अगस्त को श्रीमद् भागवत कथा संपन्न होने के पश्चात 18 अगस्त को हवन यज्ञकर प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इस दौरान कलश यात्रा में संतोष देवी, गीता शर्मा, शांति देवी, शीला देवी, निर्मला देवी, शशि देवी, राधा देवी, वीरेन्द्र कुमार शर्मा , महेश सिंह, तन्नू सिंह, करन सिंह, होमवीर सिंह, अभय गौड़, नागेंद्र सिंह, रिशु चौहान, विकास शर्मा, धर्मपाल सिंह आदि रहे।



