गोड्डा

जिला कांग्रेस कार्यालय में संगठन सृजन बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। जिला कांग्रेस कार्यालय में संगठन सृजन को लेकर एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष दिनेश यादव के अध्यक्षता में आहूत की गई। इस बैठक में सभी प्रखंड अध्यक्ष और पर्यवेक्षकों ने बारी-बारी से अपने पंचायतों के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि अगस्त महीने के अंत तक संगठन स्तर से सभी पंचायतों में संगठन कार्य पूरा कर लिया जाएगा। पर्यवेक्षकों ने अपने-अपने स्तर से संगठन की क्रियाकलापों की विस्तृत जानकारी विधायक दल के नेता  प्रदीप यादव और प्रभारी श्यामल किशोर सिंह को दी। उन्होंने संगठन के गतिविधियों से अवगत हुए और कामों को लेकर समीक्षात्मक बैठक की सराहना की। इस मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस विधायक दल के नेता सह पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव,जिला प्रभारी श्यामल किशोर सिंह, लड्डू मिश्रा, कुंदन ठाकुर, अकबर अली,  नगर अध्यक्ष महबूब अंसारी, अख्तर हुसैन, अजय शर्मा, सुशीला देवी, प्रखंड अध्यक्ष  ब्रह्मदेव महतो पथरगामा, सुंदरपहाड़ी दिलीप मंडल, आलमगीर आलम बसंतराय, नवल साह गोड्डा, इरफान काज़ी महागामा, मनोज यादव पोड़ैयाहाट, प्रवक्ता बोलबम कुमार मंडल, कार्यालय प्रभारी सोनी सिंह, इफ्तेखार अंसारी सोशल मीडिया चेयरमैन उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button