Uncategorized
अमरोहा में तिरंगा यात्रा
पालिकाध्यक्ष और एसडीएम के नेतृत्व में स्कूली बच्चों संग निकली रैली
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद के हसनपुर में मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई।पालिकाध्यक्ष राजपाल सैनी के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी और अधिशासी अधिकारी विजयपाल सिंह भी शामिल हुए। यात्रा में श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज के विद्यार्थी भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर निकाली गई यह यात्रा अंबेडकर पार्क से शुरू होकर राजपूत कॉलोनी और अमरोहा अड्डा होते हुए नई तहसील तक पहुंची। यात्रा के दौरान देशभक्ति के गीतों पर लोग झूमते रहे।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. उदयगिरी गोस्वामी, नगर स्वास्थ्यता प्रेरक प्रशांत सैनी, मुकेश गुप्ता, अतुल गर्ग, हमजा अली, पंकज भटनागर, सचिन गुप्ता, जावेद जरताब, शराफत मलिक, मोहसिन खान और श्याम आर्य सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


