
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : रजबपुर थाना क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है। गांव अटेरना में तालाब किनारे बेंच पर तेंदुआ देखा गया। सोमवार देर रात कार से गुजर रहे युवकों ने तेंदुए का वीडियो बनाया। वीडियो सामने आने के बाद से गांव को लोगों में दहशत का माहौल है।अश्वनी और जयकृत ने बताया कि देर रात में गांव जाते समय तालाब के पास सड़क के किनारे तेंदुआ बैठा हुआ दिखा। उन्होंने तुरंत मोबाइल में इसकी वीडियो बना लिया।ग्रामीणों को जैसे ही तेंदुए की जानकारी मिली, वे मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक तेंदुआ वहां से जा चुका था। इस घटना के बाद गांव में दहशत है। ग्रामीणों ने महिलाओं और बच्चों को खेतों में अकेले जाने से मना कर दिया है।डीएफओ एसपी सिंह ने कहा कि जहां तेंदुआ दिखा है। वहां वन विभाग की टीम भेज दी गई है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।



