ललितपुर

 मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य बने ललितपुर ऑर्थोपेडिक क्लब के मानद सदस्य

सतत चिकित्सा शिक्षा के सेमिनार में जुटे चिकित्सा विशेषज्ञ

ट्रैश एल्बो इंजरी और इंजेक्शन तकनीकि की जानकारी साझा की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

ललितपुर। ललितपुर की ख्यातिप्राप्त संस्था ललितपुर ऑर्थोपेडिक क्लब ने चिकित्सा के क्षेत्र में महत्पूर्ण योगदान के लिये ललितपुर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डा.मयंक कुमार शुक्ला को क्लब की मानद सदस्यता प्रदान कर सम्मानित किया। इसके पूर्व सतत चिकित्सा शिक्षा के सेमिनार में चिकित्सा विशेषज्ञों ने हड्डी रोग प्रबंधन के अपने नये ईजाद किये तरीके साझा किये। इस दौरान ट्रैश एल्बो इंजरी और इंजेक्शन तकनीकि के विशिष्ट प्रयोगों की जानकारी दी गयी। स्थानीय में आयोजित सतत चिकित्सा शिक्षा की व्याख्यानमाला के दौरान आयोजित सेमिनार में डा.दिवाकर ने इंजेक्शन तकनीकि पर विशेषज्ञ जानकारी दी। बताया कि कैसे यह तकनीकि दर्द निवारक का काम करती है। डा.आकाश खैरा ने बताया कि बच्चों में कुहनी की वह चोट जो एक्सरे में परिलक्षित नहीं होती, ऐसी जटिल चोटों की पहचान कैसे करें। जानकारी दी इस चोट को ट्रैश एल्बो इंजरी कहते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसी हड्डी की चोटों को विशषज्ञ भी आसानी से नहीं पकड़ पाते। सही इलाज न होने की दशा में कुहनी सदा के लिये अकड़कर रह जाती है। इस बीमारी को पहचान कर इसका सही इलाज कैसे किया जाये, उन्होंने यह पावर प्वाइन्ट प्रिजेंटेशन के माध्यय से समझाया। विशेष तौर पर आमंत्रित वरिष्ठ बालरोग विशेषज्ञ डा.महेन्द्र जैन इस सेमिनार की सराहना की, उन्होंने विशिष्ट चिकित्सकों को प्रमाणपत्र वितरित किये। सेमिनार के दौरान चर्चा में आयी सारगर्भित जानकारी की उपस्थित चिकित्सा विशेषज्ञों ने सराहना की। सेमिनार में डा.एमसी गुप्ता, डा.के.के.मिश्रा, डा.मनोज वर्मा, डा.सौरभ साहू, डा.शुभम असाटी, डा.निर्भय निरंजन, डा.मनीष गुप्ता, डा.डीवी सिंह, डा.शुभम समैया, डा.प्रान्शी असाटी के साथ सहायका ओमकार, दक्षसिंह राजपूत, मधु गुप्ता, अनामिका वर्मा, प्रतिभा मिश्रा आदि मौजूद रहे।
ललितपुर में ऑर्थोपेडिक क्लब है बड़ी उपलब्धि : डा.मयंक शुक्ला क्लब के अध्यक्ष डा.ए.के.दिवाकर, सचिव डा.आकाश खैरा, डा.एम.सी.गुप्ता, डा.सौरभ साहू ने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डा.मयंक शुक्ला को मेडिकल कॉलेज में मानद सदस्यता प्रदान की। डा.शुक्ला ने बताया कि ललितपुर ऑर्थोपेडिक क्लब का इस छोटे शहर होना जनपद के लिये एक बड़ी उपलब्धि है। ऐसा क्लब देश के कई बड़े शहरों में नहीं है। ऐसी संस्था अत्याधुनिक और विकासपरक नई तकनीकि से सदा जागरूक रहती है, जो विशिष्ट चिकित्सा जगत के लिये अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने इस सम्माननीय संस्था का उन्हें मानद सदस्य बनाने के लिये पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान डा.शुक्ला को डा.दिवाकर द्वारा लिखित इण्टरनेशनल पब्लिकेशन की पुस्तक बायोलॉजिकल मैथड्स ऑफ फैक्चर मैनेजमेंट भेंट की गयी। जिसे प्रिंसिपल ने कॉलेज की लाइब्रेरी में उपयोग हेतु संरक्षित करा दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button