लिट्टीपाड़ा CHC में HPV वेरिफिकेशन कक्ष का उद्घाटन, किशोरियों का टीकाकरण अभियान शुरू
HPV verification room inaugurated at Littipada CHC, vaccination drive for adolescent girls begins

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिट्टीपाड़ा में एच.पी.वी. (HPV) वेरिफिकेशन कक्ष का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश बेसरा ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के साथ ही 14–15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु टीकाकरण शुरू किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभिभावकों और किशोरियों को टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि एच.पी.वी. टीका गंभीर बीमारी सर्वाइकल कैंसर से बचाव में अत्यंत प्रभावी है। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि किशोरियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा प्राथमिकता है और अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को समय पर टीका दिलवाएं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश बेसरा ने भी टीकाकरण अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि यह अभियान आगामी तीन माह, यानी जून 2026 तक जारी रहेगा और प्रखंड क्षेत्र की सभी योग्य किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।



