उत्तरकाशी

ऐच्छिक ब्यूरो की काउंसलिंग मे पारिवारिक मतभेद/कलह के 5 मामले निस्तारित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी :  पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी मे ऐच्छिक ब्यूरो कमेटी द्वारा एक काउन्सलिंग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें महिला काउंसलिंग सैल के पास पारिवारिक विवादों/कलह के कुल 5 मामलों का निस्तारण किया गया।

एसपी उत्तरकाशी
द्वारा बताया गया कि गलत फहमियां अक्सर परिवारों को तोड़ देती हैं, क्योंकि गलत फहमियां रिश्तों में दूरी और कड़वाहट लाती हैं। खुलकर बात करके, एक-दूसरे के भाव-विचार/नजरिया समझकर, धैर्यशाली/क्षमाशील बनकर इन्हें सुलझाया जा सकता है। रिश्ते बनाना मुश्किल है, पर तोड़ना आसान है। कई बार गलतफहमियाँ, छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा, परिवारों को तोड़ देती हैं। ऐसे मामलों को संवेदनशीलता से सुलझाने तथा टूटते हुए परिवारों को दोबारा जोड़ने के उद्देश्य से जनपद में पुलिस महिला काउंसलिंग सैल को प्राप्त पारिवारिक मामलो में ऐच्छिक ब्यूरो कमेटी द्वारा समय-समय पर काउन्सलिंग कर टूटते हुए परिवारो को दुबारा जोडने हेतु उनको समझाया जाता है ।

काउंसलिंग सत्र में पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, डॉ0 प्रिया त्यागी(मनोचिकित्सक जि0चि0 उत्तराकाशी), डॉ0 अनामिका क्षेत्री(प्रवक्ता, रा0उ0पी0जीकॉ0 उत्तरकाशी), राजकुमारी रमोला(अधिवक्ता) नीतू राज(प्रवक्ता, रा0उ0पी0जीकॉ0 उत्तरकाशी) एवं गीता(प्रभारी महिला काउंसलिग सैल) उपस्थित रहे ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button