झुंझुनू

गढला कलां के स्व. लक्की बांगड़वा और सुनील बांगड़वा की प्रथम पुण्यतिथि पर चंवरा कैंप में रक्तदान शिविर का आयोजन 

शिविर में एसएमएस अस्पताल जयपुर व जैन हॉस्पिटल ब्लड सेंटर सीकर की टीम में 168 यूनिट ब्लड का किया संग्रहण

नेशनल प्रेस टाइम ब्यूरो
झुंझुनूं चंवरा। क्षेत्र के चंवरा कैम्प में गढला कलां के स्व. लक्की बांगड़वा और स्व. सुनील बांगड़वा की प्रथम पुण्यतिथि पर शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। शिविर के आयोजक संदीप बांगड़वा और गढला कलां के समस्त ग्रामवासी रहे। ग्रामीणों द्वारा लक्की और सुनील के फोटो चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ चढकर रक्तदान किया।एसएमएस अस्पताल जयपुर की ट्रॉमा सेंटर टीम ने डॉक्टर सरविन के नेतृत्व में 50 यूनिट ब्लड संग्रहण किया। वही जैन हॉस्पिटल ब्लड सेंटर सीकर की टीम ने डॉक्टर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में 118 यूनिट ब्लड संग्रहित किया। अस्पतालों की टीम ने रक्तदाताओं को ब्लड डोनर सर्टिफिकेट प्रदान किया। करतार सिंह बांगड़वा, विजयपाल सिंह बांगड़वा, सत्यवीर सिंह बांगड़वा और मींरा बांगड़वा ने बताया कि पिछले वर्ष स्व दोनों युवा माउंट आबू घूमने के लिए गए थे। वापस आते समय उनकी कार हादसे का शिकार हो गई और उनकी मृत्यु हो गई और उनकी मृत्यु हो गई। दोनों युवा अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता थे। उनका गांव के प्रत्येक व्यक्ति से लगाव होने के कारण सभी ग्राम वासियों के चहेते थे। उनकी याद में हम सभी ग्राम वासियों ने रक्तदान शिविर लगाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है। हम लक्की और सुनील को वापस तो नहीं ला सकते लेकिन उनकी याद में रक्तदान कर किसी की जिंदगी तो बचा सकते हैं। उन्होंने आमजन से मीडिया के माध्यम से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करते हुए सावधानी पूर्वक ड्राइविंग करें ताकि दुर्घटना से बचा जा सके। इस दौरान उदयपुरवाटी विधायक भगवाना राम सैनी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ, मरू सेना के प्रदेश अध्यक्ष जयंत मूंड, आरएलपी के तहसील अध्यक्ष विक्रम जाखड़, अंकित सुरा, संदीप महला, श्रीचंद बराला, संजय बराला, एनएसयूआइ महासचिव दिनेश औलखा, श्रीचंद बराला, सुधीर बराला, प्रकाश किरोड़ीवाल, विद्युत निगम के टेक्नीशियन मनमोहन मीणा, ओम प्रकाश गोठवाल, चरण सिंह बांगड़वा, राहुल बांगड़वा, दिपेश बांगड़वा, जगबीर सिंह, जयसिंह बांगड़वा, लोकेश गोठवाल, रामकिशन बड़सरा, बिंदु देवी, मोहर सिंह छऊ, मीरां बांगड़वा, चंद्रकला बांगड़वा, अंजू बांगड़वा, रीना देवी, अजीत देवी सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button