झुंझुनू
निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर में सहयोग करने पर दानदाताओं का स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। कस्बे के निकटवर्ती नयासर गांव निवासी समाजसेवी नरेन्द्र कस्वां द्वारा 51 हजार रुपए एवं सिगड़ी निवासी समाजसेवी महेश सिगड़ी द्वारा 51 हजार रुपए का तेजाजी मन्दिर क्यामसर में सहयोग देने की घोषणा करने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ ने स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के उपाध्यक्ष इन्द्राज सिंह बलौदा , सलाहकार मामराज महला, झुंझुनूं ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौधरी ने फूलमाला व साफा पहनाकर तेजाजी महाराज की फोटो भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच प्रदीप बोला, सुमेर रिजाणी, रामवतार पटवारी, बिजेंद्र बाजला, धर्मेन्द्र सोनासर, रवि ढांका एवं सोनू डूडी ने तेजाजी मंदिर में हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने तेजा भक्त नरेन्द्र कस्वां एवं तेजा भक्त महेश सिगड़ी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन क्यामसर में तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंची शिखर का मन्दिर बनेगा, जिसमें सभी का तन-मन-धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।



