
जिलाध्यक्ष ने पहलवानों को किया सम्मानित
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमेठी। नगर से लेकर ग्रामीण अंचल तक नाग पंचमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने नाग देवताओं की पूजा अर्चना की। परंपरा निभाने के लिए बच्चों ने गुड़िया पीटा। कई गांवों में लंबी कूद के साथ कुश्ती के आयोजन भी किए गए विजय खिलाड़ियों को उत्साह वर्धन के लिए पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
मंगलवार को नाग पंचमी का पर्व सुबह नाग देवताओं की पूजा अर्चना के बाद शुरू हुआ। महिलाओं ने स्वादिष्ट व्यंजन बनाया।
मोचवा ग्राम सभा में श्यामू यादव द्वारा नाग पंचमी के अवसर पर दंगल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष महेश सोनी ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया सभी पहलवान व खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

वहीं गंगौली में दोपहर बाद लंबी कूद और कुश्ती प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। चड़ेरिया गांव में नाग पंचमी पर्व पर दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
पूजा कर रही बुजुर्ग महिला ने बताया कि नाग पंचमी पर्व पर हर वर्ष नाग देवताओं की पूजा अर्चना की जाती है लोगों का मानना है कि नाग पंचमी के पर्व के दिन से नाग देवता अपने ठिकानों पर चले जाते हैं।





