पाकुड़ में जेजेए की शोक सभा, दिवंगत पत्रकार सुखनंदन बंजारे को दी गई श्रद्धांजलि
JJA holds condolence meeting in Pakur; tribute paid to late journalist Sukhnandan Banjare.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ शहर के मारवाड़ी धर्मशाला में रविवार को झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (JJA) के बैनर तले शोक सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ (BSPS) के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव सुखनंदन बंजारे के असामयिक निधन पर आयोजित किया गया। जानकारी के अनुसार, BSPS के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नवीन आनंद जोशी द्वारा जारी आधिकारिक सूचना में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने दिवंगत आत्मा के सम्मान में तीन दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान संगठन के स्तर पर सभी प्रकार के आधिकारिक मनोरंजन एवं उत्सव से जुड़े कार्यक्रम स्थगित रखे गए हैं। शोक सभा में उपस्थित पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। जेजेए के जिला प्रभारी अरविंद ठाकुर ने कहा कि सुखनंदन बंजारे का निधन पत्रकार जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस अवसर पर पाकुड़ के दर्जनों पत्रकार एकजुट होकर श्रद्धांजलि अर्पित करते नजर आए। शोक सभा में पत्रकार सतनाम सिंह, शमशेर अहमद, सुदीप त्रिवेदी, इकबाल हुसैन, मो० काजीरुल शेख, बजरंग पंडित, प्रीतम सिंह यादव, बलराम ठाकुर, सूरज कुमार, लव चौबे, गुंजन आनंद, अभिषेक तिवारी, यासीर अराफात और ममता जायसवाल सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।



