अमरोहा
धनौरा में बीआरएसएस संगठन ने बाढ़ से हुए किसानो के नुकसान को लेकर सरकार से उचित मुआवजे की मांग l

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमरोहा : जनपद की तहसील धनौरा में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन बीआरएसएस की एक सभा धनौरा तहसील के ब्लॉक परिषद में की गई l जिसकी अध्यक्षता नानक सिंह ने की तथा संचालन जिला अध्यक्ष अमरोहा दीपक सिंह ने किया l जिसमे प्रदेश अध्यक्ष मास्टर सत्यपाल सिंह ने कहा की लगभग 1 महीने से ग्राम रसूलपुर बहबर बक्सरी खादर मौसमपुर मुकरामपुर इब्राहिमपुर रामपुर खादर नवाब वाला शाहजहांपुर पहाड़पुर पट्टी लाठीरा आशिक पूरा दाढ़ी आजमपुर झुंडपुरा अंश वाला रफतपुर शाहबाजपुर शेरपुर बस्सी बस तोर मीरपुर सिसो वाली सारीकपुर चकन वाला अली नगर मुरादपुर अप्सरा खादर खानपुर आदि ग्रामों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है l जिसके कारण संपर्क मार्ग भी टूट गया है l तथा पशुओं के लिए चारे की बहुत बड़ी समस्या हो गई है l और गंगा धाम आदि की सभी फसलें नष्ट हो गई हैं l और संगठन ने मांग कि है l कि सरकार द्वारा फसलों का उचित मुआवजा दिया जाए l तथा बीमारियों से बचाव हेतु औषधि वितरण की जाए l और पशुओं के लिए भूसा आदि की व्यवस्था कराई जाए l राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार अधाना ने बताया विद्युत विभाग द्वारा प्रत्येक महीने घर-घर जाकर बिजली के बिल की पर्ची निकली जाए l जिससे विद्युत उपभोक्ता अपना बिल संशोधन करके समय पर जमा कर दे l तथा वीडियो ग्राफी करके बिजली उपभोक्ताओं को हड़का कर कर अवैध वसूली ना की जाए l जिला अध्यक्ष दीपक गुर्जर ने बताया ग्राम पंचायत आजमपुर में चकबंदी प्रक्रिया सन 2002 में चल रही है वह की 80 परसेंट जनसंख्या चकबंदी को नहीं कराना चाहते है l और उस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जा l और संगठन के प्रदेश महासचिव अतीक अहमद ने बताया दूध पोस्टिक आहार है l परंतु अधिक मात्रा में सिंथी टिक दूध बन रहा है l जिससे कैंसर जैसे आदि भयानक रोग उत्पन्न हो रहे हैं l जिसके कारण मनुष्य मौत का शिकार हो रहे साथ में खाद्य तेल आदि नकली दवाइयां बाजार में बिक रही है और संगठन ने उस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाए जाने तथा दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग है l मीटिंग में उपस्थित रहे मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार अधाना, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह, अतीक अहमद ,डॉक्टर योगेंद्र ,दीपक गुर्जर, मंजू चौहान ,जॉनी, पूनम ,नानक सिंह, गुरु वचन सिंह अवनीश शर्मा, लोकेश राणा ,जगदीश राणा, शिवकुमार चौहान, सेंसरपाल सिंह, आरिफ, अनीश ,मनोज कुमार, जोनो सिंह, कपिल चौधरी ,समरपाल सिंह, सुकबा सिंह ,छत्रपाल सिंह कई किसान नेता मौजूद रहै



