खैरथल
भूतपूर्व सैनिकों ने राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास मनाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल । भूतपूर्व सैनिक लीग तहसील हरसौली के मुख्यालय पर 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया जिसमें तहसील की वीर नारियों एवं सभी मेहमानों का शाल,साफा,मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल एन के शर्मा एवं भामाशाह श्री राम चरण जी मोदी रहे, विशिष्ट अतिथि सुबेदार मेजर रोहिताश सिंह, डी एस चौधरी, थानेदार शेर सिंह दहिया एवं जिला कि सभी तहसीलों के तहसील अध्यक्ष रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता लीग के जिला अध्यक्ष कैप्टन हजारीलाल गुर्जर ने की इस अवसर पर कैप्टन रतन सिंह, कैप्टन इंद्राज सिंह, कैप्टन अमि लाल, कैप्टन सुबे सिंह, कैप्टन रामकिशन गुर्जर, कैप्टन गिर्राज प्रसाद गुर्जर कैप्टन राम अवतार चौधरी, सुबेदार मांगे लाल, हवलदार उम्मेद सिंह, हवलदार परसराम, हवलदार कन्हैया लाल, सूबेदार महेंद्र सिंह, सूबेदार विष्णु राम, सिपाही पूरन सिंह बांका, हवलदार पुष्पेंद्र सिंह, सूबेदार सुबे सिंह, सूबेदार मेजर लखीराम, हवलदार खान, हवलदार दीपचंद यादव कांनूगो, हवलदार राजेश कुमार यादव, सूबेदार अमर सिंह, नायक मुरली राम जाट, सूबेदार रामावतार चौधरी, श्री विजय गुप्ता ऑडिटर श्री, गोपाल कृष्ण जी , सुबेदार राम सिंह बारेठ, के अलावा भारी संख्या में भूतपूर्व सैनिक एवं वीर नारियां उपस्थित रही, कार्यक्रम में मंच संचालन सिपाही करण सिंह गुर्जर व्याख्याता ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कर्नल एन के शर्मा, भामाशाह श्री रामचरण जी मोदी, सूबेदार मेजर रोहितास सिंह, थानेदार शेर सिंह दहिया, सूबेदार राम सिंह बारेठ, सूबेदार मोहन सिंह दहिया आदि ने अपने विचार प्रकट किये । जिला कल्याण अधिकारी साहब ने कहां की किसी भी सैनिक की कोई भी समस्या होती है तो वे निशंकोच मुझे से मिले, पूर्व सैनिकों की हर संभव मदद की जाएगी, भामाशाह राम चरण जी मोदी एवं डी एस फाउंडेशन के सूबेदार मेजर रोहिताश सिंह और किसान महापंचायत के तहसील अध्यक्ष थानेदार शेर सिंह दहिया ने लीग कि हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। सूबेदार राम सिंह बारेठ ने डी एस फाउंडेशन के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों का के बारे में विस्तार से बताया तथा लीग के लिए किए गए योगदान के लिए पूरी डी एस फाउंडेशन टीम का लीग की तरफ से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के आखिर में सुबेदार मोहन सिंह दहिया तहसील अध्यक्ष हरसौली ने सभी अतिथियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

