
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। होटल ओबरॉय आनंद में बुधवार को भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचय बैठक हुई। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद, प्रदेश महामंत्री एवं ब्रज क्षेत्र प्रभारी गीता शाक्य रहीं।
क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी ने पदाधिकारियों का परिचय कराया और सभी विधानसभाओं में प्रचंड जीत दिलाने का आश्वासन दिया। प्रभारी गीता शाक्य ने कहा कि हारी हुई विधानसभाओं की समीक्षा कर हार के कारणों का पता लगाना चाहिए। पूर्व पदाधिकारियों को सम्मान देकर काम दिया जाए।
संचालन कर रहे क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. संजीव शर्मा ने पदाधिकारियों को जीत के लिए प्रतिबद्धता की शपथ दिलाई।
इससे पहले बरेली बॉर्डर पर कार्यकर्ताओं ने गीता शाक्य का स्वागत किया। जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता मौजूद रहे। गीता शाक्य ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत समर्पित कार्यकर्ता हैं।
बैठक में सांसद छत्रपाल गंगवार, प्रदेश मंत्री शुभाषिनी जायसवाल, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, मेयर उमेश गौतम, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल समेत सभी जिलाध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद रहे।


