मेरठ

वेंक्टेश्वरा में चार दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स मीट ‘वर्चस्व–2026’ का भव्य शुभारम्भ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के स्कूल ऑफ नर्सिंग द्वारा चार दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स मीट ‘वर्चस्व–2026’ का भव्य आयोजन किया गया। मेजर ध्यानचन्द ओपन खेल परिसर में आयोजित इस खेल महाकुम्भ में रेड, ग्रीन, यलो एवं ब्लू हाउस के 1200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने दो दर्जन से अधिक खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

स्पोर्ट्स मीट का शुभारम्भ संस्थापक अध्यक्ष श्री सुधीर गिरिप्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागीकुलपति प्रो. (डा.) कृष्णकान्त दवेवित्त निदेशक युवराज सिंह एवं नर्सिंग डीन डा. ऐना ऐरिक ब्राउन द्वारा खेल मशाल प्रज्ज्वलन कर तथा हवा में कबूतर एवं गुब्बारे उड़ाकर किया गया। नर्सिंग छात्रों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उद्घाटन समारोह को यादगार बना दिया।

इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि ने कहा कि जीवन की किसी भी स्पर्धा में हार नहीं होती, या तो हम जीतते हैं या सीखते हैं, इसलिए युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी ने कहा कि ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ जैसी योजनाओं से भारतीय खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

पहले दिन कबड्डी, भालाफेंक, गोलाफेंक, 100 मीटर दौड़, वॉलीबॉल सहित कई प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अगले दौर में प्रवेश किया। समापन दिवस पर विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button