सीएम स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार हेतु डीसी ने की बैठक
DC held a meeting for CM Clean School Award

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में पाकुड़ जिले के 100 से अधिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस पुरस्कार के लिए विद्यालयों को 10 पैरामीटर पर अपना उत्तर सबमिट करना होगा, जिनमें पानी, शौचालय, हैंडवाश, ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस, बिहेवियर चेंज एंड कैपेसिटी बिल्डिंग, क्लाइमेट चेंज एंड एनवायरनमेंटल सस्टेनेबिलिटी, मेंस्ट्रुअल हाइजीन मैनेजमेंट, डिजास्टर मैनेजमेंट, स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम और एमडीएम शामिल हैं। विद्यालयों को 5 स्टार, 4 स्टार और 3 स्टार कैटेगरी में चयन किया जाएगा, जिसमें अधिक मार्क्स वाले विद्यालयों को नगद राशि भी दी जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि जिला स्तर पर सत्यापन 1 से 30 सितंबर तक होगा, जबकि पुरस्कार हेतु विद्यालयों का चयन 15 अक्टूबर तक कर लिया जायेगा। सभी स्कूल 16 अगस्त से 31 अगस्त तक सेल्फ नॉमिनेशन सबमिट करेंगे। जिला स्तर पर सत्यापन 1 सितम्बर से 30 सितंबर तक किया जायेगा। पुरस्कार हेतु विद्यालय का चयन 15 अक्टूबर तक कर लिया जाएगा। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी स्कूल तैयारी कर ले और अधिक से अधिक स्कूल 5 स्टार की श्रेणी में आए ताकि उनको पुरस्कार के साथ नगद राशि भी मिले जिससे स्कूल अपनी महत्वपूर्ण जरूरतों को पूरा कर स्कूल का विकास कर सके। उन्होंने शिक्षकों से भी जाना कि विद्यालय को इसके लिए क्या क्या आवश्यकता है जानकारी ली और कहा कि सभी जरूरी कार्यों को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन प्रयासरत है। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों को तिथि भोजन के बेहतरीन संचालन पर बधाई दी और कहा कि ये सिलसिला रुकना नहीं चाहि। इसके अतिरिक्त उन्होंने कई अन्य सारे कार्यों को आने वाले महीने में करने की जानकारी शिक्षकों के साथ शेयर किया जैसे, स्कूलों में क्लबों का गठन। इसके तहत स्टूडेंट हेल्प ग्रुप और एंटरप्रेनशिप हेल्प ग्रुप का गठन होगा। सभी स्कूलों में सितंबर माह में एल्युमिनी मीट आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने स्कूलों में असेंबली में बोलेगा पाकुड़, आज क्या सीखा के तहत बच्चों से कालाजार रोकने हेतु IRS छिड़काव के बारे में बोलने का निर्देश शिक्षकों को दिया ताकि जब कालाजार की टीम उनके घर पर छिड़काव हेतु जाए तो वे उनका पूरा सहयोग करें। जिन स्कूलों में बाउंड्री वॉल, साइकिल स्टैंड, स्कूल जमीन का अतिक्रमण मुक्त करने, शौचालय मरम्मती, जर्जर भवन का डेमोलिशन आदि हेतु भी आवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया। विद्यालयों को बेंच डेस्क, मध्यान भोजन हेतु बर्तन बहुत, तड़ित चालक आदि जल्द जिला प्रशासन के द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा।



