ललितपुर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर योगाभ्यास शिविर आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
ललितपुर। आगामी 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से पतंजलि युवा भारत योग समिति शैडो ग्रुप के तत्वावधान में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योग दिवस के निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योगाचार्य अनुराग चतुर्वेदी, योगाचार्य मुकेश कुमार साहू (एड.) तथा योगशिक्षक परशुराम साहू ने उपस्थित योग साधकों को नियमित योग के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही सभी से 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की गई। कार्यक्रम में योग प्रोटोकॉल अंतर्गत विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षकों ने साधकों को सही विधि से योग करने के तरीके भी बताए। इस अवसर पर अशोक सेन, प्रकाश, राहुल एड., राजेश साहू, नेताजी, फूलसिंह आमीन, रूपेंद्र राठौर, अजीत नापित सहित बड़ी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल एवं प्रभावी बनाना रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button