बरेली
श्री गणेश महोत्सव की तैयारियां शुरू
ढोल-नगाड़ों के बीच हर्षोल्लास के साथ पंडालों में पधारेंगे श्री गणपति बप्पा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। शहर भर में श्री गणेश उत्सव की तैयारियां शुरू हो रही हैं। शहर में कई जगहों पर पंडाल सजाए जा रहे है। इसके लिए किसी ने नासिक से मूर्ति मंगवाई तो किसी ने आगरा से। अब 27 अगस्त को ढोल नगाड़ों के साथ वैदिक मंत्रोचार के बीच बप्पा का आगमन होगा। उनके जयकारों से पूरा शहर गूंजेगा। भक्त बप्पा की मूर्ति स्थापना करेंगे। शहर में जगह-जगह शोभायात्रा निकाली जाएगी।
शहर में गणेश पंडाल की शुरुआत तीस साल पहले हुई थी। सराफा कारोबारी अनिल पाटिल ने सबसे पहले गणपति पंडाल लगाया था। पाटिल का कहना है कि वह मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले है, यहां कारोबार के लिए आए और उसके बाद यही बस गए । देखा कि बरेली में गणेश उत्सव बहुत कम लोग ही मनाते थे।पाटिल का कहना है हमने बप्पा की बड़ी मूर्ति मंगवाकर उसकी स्थापना शुरू कराई थी।इसके बाद गनेअस महोत्सव धूमधाम से मनाया जाने लगा। धीरे-धीरे लोग महाराष्ट्र की इस परंपरा से लोग जुड़ गए।
अनिल पाटिल ने प्रेसवार्ता में यह भी बताया कि लाखों की संख्या में श्री गणेश भक्त अपने-अपने मंदिरों अपने-अपने मोहल्ले में पंडाल लगाकर गणेश चतुर्थी के पावन पर्व को इष्ट मित्रों सहित मनाएंगे।



