बरेली
रोटरी क्लब ग्लोरी के तत्वाधान मे ड्राइंग कंपटीशन प्रतियोगिता का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : मिनी बायपास हार्टमैन रोड पर स्थित फ्यूचर किड्स स्कूल में एक ड्राइंग कंपटीशन की प्रतिस्पर्धा कराई गई जिसमें कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के बच्चों ने भाग लिया कर कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती प्रज्ञा गंगवार ने बताया कि वह अपने स्कूल में आर्थिक रूप से पिछड़े हुए बच्चों को भी निशुल्क शिक्षा देती है और कार्यक्रम स्कूल की अन्य गतिविधियों के बारे में शिक्षा के साथ-साथ स्कूल की अन्य गतिविधियों के बारे में अवगत कराया क्लब के अध्यक्ष अशोक अवस्थी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धा में जीत हार तो होती ही है जीतने वाले से अधिक महत्व उन छात्र-छात्राओं का होता है जो उसमें प्रतिभागी होते हैं यदि प्रतिभागिता ही नहीं होगी तो प्रतियोगिता भी नहीं होगी और किसी की हार जीत भी नहीं होगी हरने वाले निराश ना हो और मेहनत करें अगली बार सफलता को निश्चित रूप से प्राप्त करेंगे क्लब के संजीव ने जीवन में पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण के महत्व को बताया और बच्चों को प्रेरित किया प्रतियोगिता में डिसेंडेड बच्चों ने सफलता अर्जित की प्रतियोगिता में कुल 200 बच्चों ने भाग लिया .
कार्यक्रम में रोटरी क्लब बरेली ग्लोरी के अध्यक्ष ,सचिव के अतिरिक्त उपाध्यक्ष सतवंत सिंह चड्ढा सह सचिव अशोक श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष राजीव कोहली के साथ क्लब के डायरेक्टर हरिओम शर्मा सलिल मथुरिया कृष्ण कुमार गंगवार जगदीश चंद्र आदि ने कार्यक्रम के सफल संचालन में अपना सहयोग दिया अंत में स्मृति चिन्ह के रूप में स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती सरोज गंगवार ने क्लब के सदस्यों को प्रतीक चिन्ह के रूप में वृक्षों की पौध समर्पित की कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ.



