सिंगरौली

जिलाध्यक्ष के अनुमोदन पश्चात नौढ़िया तथा जियावन मंडल के अध्यक्षों ने घोषित की कार्यकारिणी

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

 सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व की अनुमति तथा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह के अनुमोदन के पश्चात जियावन मंडल अध्यक्ष रमापति साहू तथा नौढ़िया मंडल अध्यक्ष रमेश द्विवेदी ने अपने मंडलों की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। जानकारी के अनुसार जियावन मंडल में इंद्रजीत सिंह, भगवान दास गुप्ता, बुद्धसेन यादव, कौशल प्रसाद पांडेय, उषा साकेत उपाध्यक्ष तथा ठाकुर प्रसाद द्विवेदी, लक्ष्मी सिंह महामंत्री बने हैं। हरिचरण सिंह, राजबली साहू, शोभनाथ यादव, जगन्नाथ रावत, छोटई बैगा मंत्री तथा ब्रिजेन्द्र गुप्ता कोषाध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। वहीं नौढ़िया मंडल में नंदलाल सिंह, परशुराम तिवारी, सुनीता विश्वकर्मा, रूबी जायसवाल, माणिकराम पनिका व राजेंद्र साहू को उपाध्यक्ष, मंगलदीन बैस एवं महेश कुमार पनिका को महामंत्री, विशेश्वर यादव, प्रवीण कुमार मिश्रा, लालजी सिंह गोंड़, सरोज कुमार चतुर्वेदी मंत्री तथा प्रदीप कुमार द्विवेदी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी एवं संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया है तथा संगठन के मंशानुरूप कार्य करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। जिलाध्यक्ष समेत समस्त वरिष्ठ नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देने के साथ ही संगठन के आगामी कार्यक्रमों के लिए मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button