अमेठी

बसपा की बैठकों में संत नारायणा गुरु को याद किया गया,नौ अक्टूबर की रैली की तैयारी तेज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

अमेठी। बहुजन समाज पार्टी नौ अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित रैली की तैयारी में लगी हुई है।भीड़ जुटाने के लिए सेक्टर वार बैठकें की जा रही हैं। शनिवार को पार्टी की बैठकों में बसपा नेताओं ने सामाजिक समानता के प्रवर्तक संत नारायणा गुरु की पुण्यतिथि पर उनका स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
अमेठी विधानसभा में बसपा ने पार्टी के19जिम्मेदार नेताओं को दो दो सेक्टर आवंटित करके गांवों में बैठकें करने के निर्देश दिए हैं। विधानसभा प्रभारी राम अभिलाष बौद्ध, शमशेर बौद्ध और विधान सभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद को सभी सेक्टरों में जाने के लिए कहा गया है। गौरीगंज में विधानसभा प्रभारी मोती लाल,राम नारायण चौहान और विधान सभा अध्यक्ष धर्मराज कोरी के साथ जिला प्रभारी अरुण कुमार गौतम, मंडल प्रभारी बद्री प्रसाद प्रजापति और शिवराम को सभी सेक्टरों में बैठकें कराने के निर्देश दिए गए हैं।
लम्भुआ संवाद के अनुसार शनिवार को शिवगढ़ और केशवपुर सेक्टरों में बैठकें आयोजित की गई।
विधानसभा प्रभारी मेवालाल भास्कर ने संत नारायण गुरु को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद बैठकों को सम्बोधित किया और सभी कार्यकर्ताओं को नौ अक्टूबर की रैली में श्री कांशीराम स्मारक स्थल पर एक दिन पहले पहुंचने के लिए प्रेरित किया। सुदर्शन गौतम, बरसाती बौद्ध, अभिषेक मौर्य,राम सहाय,राम सेवक, श्री कृष्ण वर्मा आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button