अमेठी
बाइक से गिरने पर महिला की मौत
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र अमेठी के गंगागंज मोहल्ला निवासी कामता प्रसाद चौरसिया की पत्नी राजकुमारी (40) अपने बेटे आशीष कुमार के साथ बाइक से मंगलवार की सुबह मुसाफिरखाना स्थित दीवानी न्यायालय में एक मुकदमे की तारीख पर जा रही थी। रास्ते में मुंशीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग स्थित रामशाहपुर बाजार के पास बाइक अनियंत्रित होने से राजकुमारी बाइक से नीचे गिर गई और घायल हो गई। लोगों की मदद से घायल को मुसाफिरखाना सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने राजकुमारी को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली गौरीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।

