सुन्दर दीप इंजीनियरिंग कॉलेज में बी.टेक और एम.बी.ए के छात्रों का ‘दीक्षारंभ’

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
गाज़ियाबाद। सुन्दर दीप इंजीनियरिंग कॉलेज, गाज़ियाबाद में नए बी.टेक और एम.बी.ए. छात्रों के स्वागत हेतु भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम ‘दीक्षारंभ 2025′ का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमा के साथ किया गया।
इस अवसर पर Oracle के सीनियर डायरेक्टर नीरज नारंग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने छात्रों को उद्योग जगत की अपेक्षाओं, तकनीकी नवाचार और कैरियर निर्माण के अवसरों के बारे में मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरागत दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। निदेशक डॉ. मोनिका सेंगर ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए छात्रों को कॉलेज की दृष्टि, मिशन और मूल्य आधारित शिक्षा प्रणाली से अवगत कराया। सुन्दर दीप एजुकेशनल सोसायटी के चेयरमैन एवं एसजीयू के कुलाधिपति महेन्द्र अग्रवाल ने छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और समाज के लिए उपयोगी तकनीकी विशेषज्ञ बनने का संदेश दिया। एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी के उपकुलाधिपति नितिन अग्रवाल और सुन्दर दीप एजुकेशनल सोसायटी के उपाध्यक्ष अखिल अग्रवाल ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। कुलपति प्रो. डॉ. प्रसेनजीत कुमार ने नए छात्रों को सुन्दर दीप इंजीनियरिंग कॉलेज की अकादमिक परंपरा और उपलब्धियों से परिचित कराया। प्रो-वाईस चांसलर पीयूष श्रीवास्तव ने छात्रों को नए शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं दीं।
रजिस्ट्रार डॉ. राजीव रतन और उप निदेशक डॉ. दीपा कंवर ने छात्रों को समग्र शिक्षा, स्टार्टअप संस्कृति और भविष्य निर्माण के महत्व पर विचार साझा किए इस अवसर पर विद्यार्थियों को संस्थान की कार्यप्रणाली और शैक्षणिक अपेक्षाओं से परिचित कराने के लिए विशेष सत्र आयोजित किए गए परीक्षा योजना और मूल्यांकन पद्धति पर जानकारी प्रशांत तोमर ने दी। ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट डिपार्टमेंट के निदेशक बृजेन्द्र सिंह ने छात्रों को आगामी अवसरों और ट्रेनिंग के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्रों को सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों, करियर गाइडेंस और संस्थान में उपलब्ध विभिन्न सहयोग प्रणालियों से भी अवगत कराया। कार्यक्रम का समापन एमबीए विभाग की अध्यक्ष डॉ. रश्मि चौधरी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों और आयोजक समितियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी विभागों के डायरेक्टर डॉ. दीपा कंवर, डॉ मोनिका सेंगर, डॉ अवधेश प्रताप, डॉ. हरवीर, डॉ. शालिनी शर्मा, डॉ अंजलि कावत्रा, डॉ. कोकिला, डॉ ज्योति चौधरी, डॉ. हेमंत की भी उपस्थिति रही।’दीक्षारंभ 2025’ केवल छात्रों के स्वागत का समारोह भर नहीं था बल्कि ये छात्रों के सुनहरे भविष्य की उम्मीद का पहला कदम साबित हुआ। इस दौरान सुन्दर दीप समूह संस्थान ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि वो अपने छात्रों को इस पूरी शैक्षणिक यात्रा में लगातार सहयोग, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन प्रदान करता रहेगा।


