बरेली
महिला शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने विद्यालय समय में बदलाव एवं जनगणना ड्यूटी के संदर्भ में सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। महिला शिक्षक संघ बरेली ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अत्यधिक धूप,गर्मी एवं पूर्व निर्धारित विद्यालयी समयावधि से अधिक संचालित समय को दृष्टिगत रखते हुए परिषदीय विद्यालयों के समय में संशोधन किए जाने के संबंध मे ज्ञापन दिया गया तथा जनगणना 2026 ड्यूटी में महिलाओं की समस्याओं को ध्यान में रखते शिक्षकों की ड्यूटी से सम्बन्धित समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा , वहीं दूसरी तरफ
जिलाध्यक्ष राखी सक्सेना ने अन्य शिक्षिकाओं की समस्याओं को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया बीएसए ने उस पर विचार किया व उनको दूर करने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला महामंत्री संगीता मित्तल, दीपाली सक्सेना, दीपशिखा जौहरी, रेनू गुप्ता, चंद्रा दियोलिया, नेहा आदि शिक्षिकाएं , पदाधिकारी मौजूद रहीं।



