गोड्डा

जीएसटी सुधार से आम जनता को मिलेगी राहत : संजीव मिश्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

गोड्डा। भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किए गए जीएसटी सुधार को ऐतिहासिक और आम जनता के लिए राहतकारी बताया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्रालय के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए जीएसटी 2.0 सुधार लागू किया गया है। यह सुधार नवरात्र से लागू होंगे। उन्होंने बताया कि अब जीएसटी स्लैब में बड़ा बदलाव किया गया है। 12% और 28% के स्लैब समाप्त कर दिए गए हैं। अब केवल 5% और 18% के दो स्लैब रहेंगे, जबकि 40% का स्लैब तंबाकू, सिगरेट और विलासिता की वस्तुओं पर लागू रहेगा। संजीव मिश्रा ने कहा कि इससे न सिर्फ जनता को राहत मिलेगी बल्कि मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल अभियान को भी बढ़ावा मिलेगा।उन्होंने जानकारी दी कि कई दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर जीएसटी दर घटाई गई है।
टूथ पाउडर, दूध की बोतलें, किचन वेयर, छाता, साइकिल, बांस फर्नीचर और टेबल वेयर पर जीएसटी 12% से घटाकर 5%। शैम्पू, साबुन, हेयर ऑयल, टूथपेस्ट, ब्रश, फेस पाउडर पर टैक्स 18% से घटाकर 5%।पेंसिल शार्पनर, नोटबुक, रबर और मानचित्र पर जीएसटी 5% से घटाकर शून्य। व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा जैसी सेवाओं पर भी जीरो जीएसटी लागू होगा। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह सुधार किसानों, छात्रों, युवाओं, छोटे व्यापारियों और उद्यमियों सभी के लिए फायदेमंद साबित होंगे। उन्होंने दावा किया कि इससे भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.5% बनी रहेगी और झारखंड सहित देशभर में आर्थिक विकास की नई क्रांति आएगी।
प्रेस वार्ता में जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी चौबे, राजेश टेकरीवाल एवं जिला मीडिया प्रभारी बिमंत कुमार, जिला उपाध्यक्ष लालबहादुर सिंह, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुशील टुडू, संजीव टेकरीवाल, राजीव भगत उर्फ डब्लू भगत आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button