हजारीबाग

बगजोबारा में 32 वां दिशोम सरहुल झमाझम बारिश के साथ मनाया गया।

सरहुल आदिवासियों का धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व इससे बरकरार रखने की जरूरत :- फागु बेसरा।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ जिले के चुरचू प्रखण्ड बागजोबरा में दिशोम बाहा सरहुल  महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संताल समाज दिशोम मांझी परगाना के दिशोम मांझी हड़ाम सह झारखंड राज्य समन्वय समिति के सदस्य फागु बेसरा , पूर्व जिला परिषद सदस्य अग्नेशिया सांडी पूर्ति ,बीडीओ सह सीओ ललित राम चुरचू मुखिया पूनम बेसरा आदिवासी छात्र संघ के जिला अध्यक्ष सुशील ओड़िया सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष महेंद्र बेक दिशोम जोगवा एतो बास्के , चुरचू सर्कल इंस्पेक्टर  विधावती ओहदार चुरचू थानां प्रभारी कुमार अश्विनी आंगो थानां प्रभारी जानू कुमार,थे। सर्वप्रथम बागजोबरा के नायके लालजी किस्कु के द्वारा जाहेर थान में सखुआ फूल का विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर सखुआ फूल का वितरण किया।तत्पश्चात अतिथियों का भव्य स्वागत कर जाहेर मुनी दीदी सिस्टर जेरमेंन स्व.स्याम मांझी ,स्व चरण मांझी को श्रन्दाजलि अर्पित की गई दिशोम बाहा सरहुल महोत्सव के मुख्य अतिथि फागु बेसरा ने कहा कि सरहुल संताल आदिवासियों का धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व है हम प्राकृतिक प्रेमी जंगलों पहाड़ो पत्थरोँ नदी नालों को ईश्वरीय देन मानकर पूरे प्राकृतिक को सम्मान देते है हम बनावटी चीजों में ईश्वर को नही तलाशते और न ही उनकी पूजा करते है जो प्राकृतिक दुनिया मे मौजूदा है उन्ही में हम ईश्वरीय गुणों को तलाशते है बाहा ,सोहराय और करमा सीधे ऋतुओं से जुड़ा हुआ है  हम सखुआ पेड़ के झुंड को सरना मानकर वंहा पूजा करते है सिंग बोंगा से प्रार्थना करते है ताकि प्राकृतिक संतुलन बना रहे . सभी मानव सुखी रहे और भाई चारगी बढ़े .पूर्व जिला परिषद सदस्य अग्नेशिया सांडी पूर्ति  ने कहा कि  जिस भूमि एवं प्रकृति की रक्षा के लिए हमारे पूर्वजो ने अपनी जान न्योछावर कर दिया . आज उसी भूमि का सौदा करने के लिए दलाल तत्व सीएनटी एक्ट में संशोधन करना चाहते है आज भारत सरकार की नीति आदिवासियों के प्रति ठीक नही है उन्होंने कहा कि प्राकृतिक का विनाश करके मानव का विकास असंभव है क्योंकि हमारा आरंभ और अंत प्राकृतिक की देन है इसके साथ छेड़छाड़ करना अपना ही विनाश करना है चुरचू मुखिया पूनम बेसरा ने कहा कि प्राकतिक की सौंदर्य ही आदिवासी की पहचान है। बाहा महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नृत्य मंडली को किया गया सम्मानित :- बाहा महोत्सव में नृत्य प्रतियोगिता का किया गया। जिसके सात टीमों ने भाग लिया। जिसमें सेनेगड़ा,सेहदा,बालीडीह ,गोबरदाहा, बागजोबरा कासियाडीह शामिल है बाहा नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम सेनेगड़ा द्वितीय सेहदा व तीसरा उरीमारी स्थान हासिल किया .सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टीमों को झरना झारखंड ट्रस्ट  व जाहेर युवा समिति के द्वारा सरहुल साड़ी सरहुल गमछा व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया संताली महसूर सिंगर कल्पना हंसदा ने अपने मधुर गीतों से रात भर लोगो को झुमाया :- एभेन कोयल ऑकेस्ट्रा के संताली महसूर सिंगर कल्पना हंसदा ने बागजोबरा में आयोजित बाहा महोत्सव में अपने मधुर गीत बुरु मां धसना रे हाट बाहा मासे व होला खोनाक राय बार हिजुक काना बार बार सार सगुन चिठी सकाम सेटेरेना  व अन्य अन्य दर्जनों संताली गीतों से रात भर लोगो को झुमाया संताली सिंगर कल्पना हंसदा के गानों से बागजोबरा सहित आसपास आसपास क्षेत्र गूंज उठा .वंही झरना झारखंड ट्रस्ट के द्वारा बेहतर संताली गायन को लेकर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया .कार्यक्रम में मुख्य कलाकरों में सिंगर कल्पना हंसदा ,गुहीराम मुर्मु, मार्डी, तनिमा सोरेंन, रिमिल किस्कु, मंगला सोरेंन, स्वर्णलता हंसदा सहित दर्जनों पस्चिम बंगाल के कलाकारों ने डांस ,संगीत कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
 मौके पर  अध्यक्ष सहदेव किस्कू ,सचिव गुरुदयाल हंसदा ,कोषाध्यक्ष आनंद सोरेन , संरक्षक लालजी किस्कू , लाजरुष सोरेन ,महालाल हंसदा ,अर्जुन हांसदा ,अर्जुन टुडू ,रामजी मांझी गोमिलाल हांसदा,फिनिलाल किस्कू,भीमसेन्ट टुडू ,लखीराम मांझी ,रमेश सोरेन,,संजय मुर्मु ,सूरज बेसरा ,प्रकाश टुडु ,बिशुन मुर्मू ,निखिल किस्कू,सुनील मुर्मू ,सुनील किस्कु,कांतिलाल हंसदा पन्नालाल मुर्मु ,गुड्डू मांझी , तालों मांझी,मालती देवी जासो देवी ,बिक्की डांग, सुरेंद्र मांझी ,धनीराम मांझी सहित कई लोग शामिल थे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button