गोड्डा

NH-133 पर 4.5 लाख की लूट का पुलिस ने किया खुलासा

 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व नकदी बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीग्राम महुआसोल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग NH-133 पर 3 अप्रैल 2026 को हुई 4.50 लाख रुपये की लूटकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं लूट की बड़ी राशि भी बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार, पथरगामा से गोड्डा की ओर जा रहे एक मोटरसाइकिल सवार से दो बाइकों पर सवार पांच अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर 4,50,000 रुपये लूट लिए थे। इस संबंध में पीड़ित कमल किशोर सिंह के लिखित आवेदन के आधार पर पथरगामा थाना में कांड संख्या 41/26, धारा 310(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के निर्देश पर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। टीम ने भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड का खुलासा किया और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में युगल किशोर यादव, कृष्णा यादव उर्फ जगा, संजीव कुमार यादव उर्फ घोल्टा, ब्रह्मदेव तांती उर्फ इष्णु कुमार तांती एवं सूरज कुमार भगत शामिल हैं। सभी आरोपी पथरगामा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 4,06,700 रुपये नकद, एक देशी कट्टा, एक गोली एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक विष्णुदेव चौधरी के नेतृत्व में थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह सहित पथरगामा थाना के कई पुलिस पदाधिकारी एवं तकनीकी शाखा की टीम शामिल रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button