गाजियाबाद

इंस्टाग्राम हैक कर बनाया शिकार, ब्लैकमेल और दुष्कर्म के आरोप 

पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से लगाई न्याय की गुहार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : अंकुर विहार थाना क्षेत्र की एक युवती ने डाबर तालाब निवासी अभिषेक नामक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त को अपना शिकायती पत्र सौंपा है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसकी इंस्टाग्राम आईडी हैक कर उसे अपने जाल में फंसाया और धीरे-धीरे मानसिक दबाव बनाकर उसका शारीरिक शोषण किया।
शिकायत के अनुसार, 8 नवंबर 2025 को आरोपी ने युवती को अपने घर बुलाया, जहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर युवती को उसकी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। डर के कारण पीड़िता लंबे समय तक इस बारे में अपने परिजनों को नहीं बता सकी।
आरोप है कि आरोपी ने बाद में शिव विहार के एक होटल और दिल्ली में अपने दोस्त यश के घर पर भी युवती को बुलाकर उसके साथ जबरदस्ती करते हुए उसका शारीरिक शोषण किया।इस प्रकार लगातार हो रहे उत्पीड़न से परेशान होकर युवती ने आखिरकार अपने परिवारवालों को पूरी बात बताई।
पीड़िता का कहना है कि उसने अंकुर विहार थाने में दोषी के विरुद्ध अपनी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन वहां से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद मजबूर होकर उसने गाजियाबाद पुलिस आयुक्त के कार्यालय में अपना शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने आरोपी के खिलाफ  सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन पीड़िता को दिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button