मुरादाबाद

बिलारी गन्ना मिल अधिकारी किये गए वादे से मुकरे, किसान बैठे धरने पर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मुरादाबाद। बीते दिनों भाकियू अराजनैतिक संगठन के किसान बिलारी गन्ना मिल पर किसानों का बकाया पेमेंट को लेकर धरने पर बैठे थे। जिसके बाद गन्ना मील अधिकारियों ने 5 जून तक 12 करोड़ रुपए देने का लिखित में वायदा किया था। लेकिन गन्ना मिल अधिकारियों ने तय समय के अनुसार पेमेंट पूरा नहीं किया जिसके बाद किसानों ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारियों कार्यालय पर फिर से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।ओर बकाया पेमेंट देने की बात कही।

बकाया पेमेंट लेने की जिद पर अड़े रहे, किसान

लगभग कई घंटे बीत जाने के बाद गन्ना मिल अधिकारी गन्ना समिति सचिव किसानों से वार्तालाप करने पहुंचे। जिस पर गन्ना मिल अधिकारियों ने हर महीने थोड़ी थोड़ी रकम देने की बात कही जिस पर धरना प्रदर्शन में बैठे सभी किसान नाराज हो गए। और बकाया पेमेंट लेने की जिद पर अड़े रहे। आक्रोशित किसानों ने कहा कि अब गन्ना मील अधिकारियों के किसी भी वायदे पर भरोसा नहीं किया जाएगा। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर बकाया पेमेंट नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन के साथ-साथ सड़क जाम तथा एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। किसानों से वार्तालाप करने आए गन्ना मिल अधिकारियों एवं किसानों के बीच काफी देर तक गर्मा गर्मी भी हुई। लेकिन किसान बकाया पेमेंट लेने की जिद पर अड़े रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button