गोड्डा
आंगनबाड़ी सेविका सहायिका की बैठक आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा। प्रखंड अंतर्गत हसन करहरिया में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता ग्लोरिया टुडू ने किया। बैठक में प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सेविका एवं सहायिका शामिल हुईं और अपनी समस्याओं, अधिकारों तथा कार्य संबंधी आवश्यक मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से सेवाओं की गुणवत्ता, मानदेय भुगतान में देरी, कार्यस्थल की समस्याएँ, पोषण योजनाओं के क्रियान्वयन, बच्चों व गर्भवती महिलाओं के लिए बेहतर सुविधाएँ, प्रशिक्षण और अन्य बुनियादी जरूरतों पर विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश सचिव ने कहा कि सेविकाओं व सहायिकाओं की भूमिका समाज में अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए उनकी समस्याओं को प्रशासन द्वारा गंभीरता से लिया जाना चाहिए। ग्लोरिया टूडू ने भी महिलाओं की भागीदारी और उनके अधिकारों की रक्षा को लेकर संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि सेवा कार्य में आ रही कठिनाइयों को साझा कर सामूहिक प्रयास से समाधान खोजा जाएगा। साथ ही सेविकाओं को एकजुट होकर अपने मुद्दों को प्रशासन के सामने मजबूती से रखने की प्रेरणा दी गई।
बैठक में क्षेत्रीय प्रतिनिधि, कार्यकर्ता तथा कई सेविका-सहायिकाएँ उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर बच्चों के पोषण, मातृ-स्वास्थ्य, शिक्षण सहायता और कार्यस्थल पर आवश्यक सुविधाओं की माँग पर विचार कर आगे की रणनीति बनाई। यह बैठक सेविकाओं और सहायिकाओं के लिए आत्मबल बढ़ाने और उनके हितों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
मौके पर उपस्थित नीरवत परवीन इमराना खातुन सुनीता सोरेन गुलशन आरा रवतीजा खातुन तबसुन आरा कल्याणी कुमारी एवं सभी सेविका उपस्थित थे।

