खैरथल

जिला बचाओ संघर्ष समिति का 32 वें दिन भी आंदोलन जारी :जाटव समाज के सैकड़ो लोगों ने रैली निकाली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

खैरथल : जिला मुख्यालय संघर्ष समिति के बैनर तले जिले का नाम भर्तृहरि नगर करने और जिला मुख्यालय को दूसरी जगह बदलने की आंशका के विरोध में चल रहा आंदोलन सोमवार को 32वें दिन भी जारी रहा। अनाज मंडी परिसर में डटे आंदोलनकारियों को इस बार जाटव वेलफेयर सोसाइटी खैरथल ने समर्थन दिया।

सोसाइटी के नेतृत्व में अंबेडकर सर्किल से विशाल रैली निकाली गई, जो शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई कलेक्ट्रेट पहुंची। और एडीएम शिवराम जाट को सीएम भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद रैली धरना स्थल पहुंची।धरना सभा को संबोधित करते हुए दलित नेता रामचंद्र कामरेड ने कहा जो नेता जनता को कुछ दे नही सकते उन्हे छीनने का अधिकार नही,हमारे वोट लेकर हमें छला जा रहा है याद रखना चाहिए खैरथल सहनशील है मगर हमारा इतिहास संघर्ष करने का भी है

बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष हितेश रसगोन    ने आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा जो लोग सत्ता में बैठे है उन्होने बनाया बहुत कम है देश मे बिगाड़ा बहुत ज्यादा है हमें जिला बचाने के आंदोलन मे साथ है

जाटव समाज वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राजेंद्र रसगौन ने जिला बचाओ संघर्ष समिति को आश्वस्त किया जिला के हक के लिए हम तन मन धन से आंदोलन के साथ रहेगे.

भीम सेना के जिलाध्यक्ष कुलदीप ने कहा हक की लड़ाई शांति से नही तो क्रांति से लड़ी जाएगी। खैरथल ही जिला रहेगा कोई बदलाव स्वीकार नही है सभा को बीपी सुमन, मदनलाल सोडा की ढाणी, ललित इस्माइलपुर, मनोज,बुराहडिया, ओमप्रकाश रोधा, पूर्व प्रधान रोहतास चौधरी, मंडी कमेटी अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता ने भी संबोधित किया। 

धरना स्थल पर राकेश ततारपुरिया ने खैरथल-तिजारा पर लिखा गीत प्रस्तुत किया, जिसे संघर्ष समिति ने सम्मानित किया।

धरने पर विक्की चौधरी, गफूर खां वीरसिंह सिह,ढ़िल्लन, निक्की प्रजापत,  पंकज रोघा, ताराचंद पतलिया,मुकेश सिवाना, ममनराम जिलोता ,हल्लू संरपच,फकीरचन्द, मोहन लाल शर्मा,देशराज जांगिड़, मनोज कोस्तानी, गिरीश लोढ़ा, मांगेराम चौधरी ,जीतू जांगिड़ सहित सैंकड़ो लोग मौजूद रहे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button