गोड्डा
जिला स्तरीय NCORD समिति की बैठक संपन्न।
-मादक पदार्थों को लेकर जन-जागरूकता पर दिए जाएं विशेष जोर।:- *उपायुक्त

– मादक पदार्थों की अवैध बिक्री करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करें : उपायुक्त
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव एवं पुलिस अधीक्षक,गोड्डा मुकेश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय नार्को को- ऑर्डिनेशन ( Ncord) बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध व्यापार तथा नशीली दवाओं के दुरुपयोग के रोकथाम हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। साथ ही, पूर्व में हुई बैठकों में लिए गए निर्णयों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी सरकारी/प्राइवेट विद्यालयों में निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग से होने वाली हानियों को दर्शाते हुए इससे बचाव एवं दूर रहने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार कराए जाए एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को निर्देश दिया गया कि कक्षा 10वीं/11वीं/12वीं के सभी सरकारी/ प्राइवेट विद्यालयों में प्रति माह एक दिन निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया जाए।उन्होंने कहा कि जिले को Drug Free बनाने हेतु कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी कार्रवाई की जाए। साथ ही, उपायुक्त ने विगत दिन विद्यालयों के द्वारा 100 मीटर परिधि के भीतर गुटका/तंबाकू बेचे जाने वाले दुकानों की दी गई सूची के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा/महागामा को दुकानों की जांच कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।उपायुक्त ने जानकारी दी कि निषिद्ध मादक पदार्थों की तस्करी एवं दुरुपयोग के रोकथाम तथा सहायता/सूचना से संबंधित जानकारी के लिए कंट्रोल रूम का निर्माण किया गया था जिसे 24*7 घंटे सक्रिय करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, ड्रग्स/नशीली दवाओं के तस्करी-क्रय/विक्रय, अफीम की अवैध खेती जैसे गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना देना तथा इन हेल्पलाइन नंबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी केंद्रीकृत स्थान या प्रमुख क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री से संबंधित सूचना प्राप्त होने पर COTPA Act के तहत तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।बैठक के दौरान उपायुक्त ने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को और भी अधिक प्रभावी ढंग से लागू किए जाएं।
उक्त बैठक के दौरान जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, गोड्डा को निदेशित किया गया कि नशीले पदार्थों एवं नशीलें दवाओं के नुकसान संबंधी जागरूकता चलाने के साथ-साथ अन्य विभिन्न प्रकार के अपलोड किए जा रहे वीडियो फेसबुक के माध्यम से नशीले पदार्थों एवं नशीले दवाओं के नुकसान के संबंध में जनजागरूकता से संबंधित प्रचार प्रसार कराए जाएं साथ ही पुलिस अधीक्षक, गोड्डा द्वारा मादक पदार्थो / ड्रग्स से संबंधित सूचना प्राप्त करने हेतु सार्वजनिक किए गए नम्बर 9431134800 का प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ,महागामा आलोक वरण केसरी,सामान्य शाखा प्रभारी फैजान सरवर ,सिविल सर्जन ,गोड्डा एससी शर्मा , जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुडू, जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक कुमार,जिला कृषि पदाधिकारी गोड्डा अभिजीत शर्मा ,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अरविंद कुमार अग्रवाल व अन्य मौजूद रहे।



